राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मझिया स्कूल के बच्चों ने बनाए आकर्षक मॉडल
SAB KI BAAT
Feb 28 2026
2380
शिक्षकों ने बच्चों को बताया विज्ञान का महत्व
सबकी बात न्यूज
बदायूं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय माझिया में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इसमें बच्चों ने अनेक आकर्षक मॉडल बनाए।
विज्ञान शिक्षिका प्रतिभा सिंह के निर्देशन में बच्चों द्वारा तैयार किए मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने मॉडल का अवलोकन किया और सभी बच्चों की प्रशंसा की।
गीता सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि विज्ञान के माध्यम से हम देश दुनिया की चीजों को आसानी से देख लेते हैं। उन्होंने विज्ञान क्षेत्र में नवीनतम प्रगति पर भी प्रकाश डाला। शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने कहा कि विज्ञान की वजह से आज हमारे देश ने दुनिया में वो मुकाम हासिल किया है जिसकी वजह से दुनिया भर के देश भारत को लोहा मानने लगे हैं। बदलते भारत की तस्वीर में विज्ञान का अहम रोल है।
प्रदर्शनी में कक्षा आठ के छात्र देवेश शर्मा ने नेचुरल पावर प्लांट, छात्र यश गौतम ने इलेक्ट्रॉनिक लिफ्ट, छात्र मिलन ने एटीएम तो दीपक कुमार ने सूक्ष्मदर्शी का सुंदर मॉडल तैयार किया। इस मौके पर शिक्षक मौजूद रहे।




Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT