मदर एथीना स्कूल में ‘द्वितीय संस्थापक दिवस’ के अवसर हुए कई कार्यक्रम

मदर एथीना स्कूल में ‘द्वितीय संस्थापक दिवस’ के अवसर हुए कई कार्यक्रम

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में विद्यालय के 29 वर्ष पूर्ण होने एवं ‘द्वितीय संस्थापक दिवस’ के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रार्थना-सभा में विद्यालय के प्रॉक्टर पंकज सिंह एवं कोऑर्डिनेटर कविता रस्तोगी द्वारा क्रमशः हिंदी तथा अंग्रेजी में विद्यालय की 29 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा का वर्णन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा एक मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा विद्यालय में विशेष रूप से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिले के अन्य विद्यालयों को भी आमंत्रित किया गया। 

इसमें महर्षि विद्या मंदिर, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, एपीएस स्कूल उझानी, ब्लूमिंगडेल स्कूल, एचपी इंटरनेशनल स्कूल ने भी प्रतिभाग किया। इसमें ब्लूमिंगडेल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम व एपीएस स्कूल उझानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागी दल को आठ हजार रुपये की नकद धनराशि एवं शील्ड के साथ प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। द्वितीय स्थान पाने वाले दल को छह हजार रुपये की नकद धनराशि एवं शील्ड के साथ प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। सभी प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जीवन सारस्वत एवं एसके इंटर कॉलेज के प्रवक्ता विवेक जौहरी को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत जल संरक्षण से संबंधित एवं एक अन्य मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य की प्रस्तुति की गई। 

इसके अतिरिक्त कक्षा तीन से कक्षा-10 तक के विद्यार्थियों हेतु ‘पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय था- ‘मदर एथीना स्कूल का 29 वर्ष का अद्वितीय इतिहास’। इसमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि यह अवसर हमारे लिए बहुत ही गौरवपूर्ण है। हम अपने उद्देश्य एवं गौरवशाली इतिहास को अनवरत् अक्षुण्य बनाये रखने हेतु प्रतिबद्धता के तौर पर इस संस्थापक दिवस को मनाते हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto