सही दिशा में टैबलेट का प्रयोग करें युवाः आचार्य वेदव्रत

सही दिशा में टैबलेट का प्रयोग करें युवाः आचार्य वेदव्रत


बदायूं। प्रदेश में छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा डिजिशक्ति योजना के तहत स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना चल रही है। इस योजना के तहत वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय में टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि व विद्यालय के संस्थापक आचार्य वेदव्रत आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। 

मुख्य अतिथि आचार्य वेदव्रत आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना है कि भारत देश का युवा तकनीकी रूप से सक्षम हों, जिससे वह अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल हों। कहा कि तथा टेबलेट का सही दिशा में प्रयोग करें और भविष्य में अच्छे रोजगार प्राप्त करके अपना एवं माता-पिता के सपनों को साकार करें व देश की प्रगति में अपना सहयोग प्रदान करें। 

विशिष्ट अतिथि कालेज के प्राचार्य वेदमित्र आर्य ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट, स्मार्टफोन एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर तथा टैबलेट द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन माध्यम से तकनीकि शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को तकनीकि रूप से अपने कौशल का विकास कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा प्रदान करना है।

इस अवसर पर शिक्षक शिव सिंह, चिम्मन लाल, वेदरत्न आर्य, वेदप्रिय आर्य और छात्र-छात्राएं रितिक पाठक, सोहित कुमार गुप्ता, ममता यादव, सुनीता देवी, संजय कुमार, शिवम शर्मा, ज्योति, कीर्ति सक्सेना व नरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto