तीन लाख की चपत लगाकर विवाहिता घर से भागी, पति ने की पुलिस से फरियाद

तीन लाख की चपत लगाकर विवाहिता घर से भागी, पति ने की पुलिस से फरियाद

बदायूं। एक विवाहिता ससुराल वालों को तीन लाख की चपत लगाकर घर से भाग गई। वह अपने साथ करीब ढाई लाख के जेवर व 50 हजार की नगदी ले गई। अब पति ने पुलिस समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी व माल बरामद करने की फरियाद की है। 

मामला दातागंज तहसील के एक गांव का है। यहां के एक व्यक्ति की शादी फरवरी में हुई थी। व्यक्ति की ससुराल बरेली में है। परिवार वालों के अनुसार, शादी के कुछ दिन तक को सब ठीक चला लेकिन जब पत्नी विदा होकर दोबारा ससुराल आई तो उसका व्यवहार बदल गया। वह मोबाइल फोन पर किसी से बात करती रहती थी। करीब 10 दिन पहले वह पति की गैर मौजूदगी में घर से भाग गई। पति के अनुसार, वह ढाई लाख के जेवर तथा 50 हजार की नगदी अपने साथ ले गई है। उसका आरोप है कि जब उसने अपने ससुराल वालों से इस बाबत बताया तो उन्होंने भी उसे धमका दिया। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत पुलिस और आईजीआरएस पोर्टल पर करते हुए पत्नी और माल की बरामदगी की मांग की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto