मेडिकल स्टोर संचालक बन गया 'डॉक्टर'...चली गई महिला की जान

मेडिकल स्टोर संचालक बन गया 'डॉक्टर'...चली गई महिला की जान

बदायूं। झोलाछाप और मेडिकल स्टोर संचालक मिलकर किस तरह मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, यह सबको पता है लेकिन जिम्मेदार मौन हैं। इसी तरह का एक मामला फैजगंज बेहटा क्षेत्र का सामने आया जब मेडिकल स्टोर संचालक ने मनमाने तरीके से महिला का इलाज शुरू कर दिया और उसे दवाएं देकर ड्रिप भी चढ़ा दीं। हालत बिगड़ने पर महिला की मौत हो गई। 

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालक धड़ल्ले से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वे न केवल मरीजों को खुद दवाएं दे देते हैं बल्कि ड्रिप आदि तक चढ़ा देते हैं। बीते दिनों क्षेत्र के एक गांव की महिला की तबीयत ख़राब हुई तो परिजन एक मेडिकल स्टोर संचालक से दवा ले आए। बताते हैं संचालक ने रात में तो दवा दे दी लेकिन सुबह महिला को अपने यहां लाने को कहा। परिजन सुबह महिला को मेडिकल स्टोर ले गए तो संचालक ने उसकी तबीयत ज्यादा खराब बताते हुए ड्रिप चढ़ा दी, साथ ही ख़ून की जांच करने को सैंपल लेकर ओरछी स्थित पैथोलॉजी लैब भेज दिया। इस दौरान संचालक महिला का इलाज भी करता रहा। 

बताया जाता है कि रिपोर्ट में कुछ नहीं निकला लेकिन दो दिन पहले महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने हाथ खड़े कर दिये। परिजन आनन फानन महिला को लेकर चंदौसी एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां जांच के बाद महिला को पीलिया निकला। उसकी हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 

------

परिजनों ने किया हंगामा तो पैसे देकर किया मामला रफा-दफा

बदायूं। बताते हैं कि महिला की मौत के अगले दिन परिजनों ने गांव में मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ हंगामा किया तो कुछ परिचितों ने दोनों के एक ही गांव के होने के चलते पैसा ले-देकर मामला रफा-दफा करा दिया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto