माइग्रेशन तथा प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट की शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कुलसचिव को दिया ज्ञापन

माइग्रेशन तथा प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट की शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कुलसचिव को दिया ज्ञापन

सपा नेता व छात्रसंघ महामंत्री डॉ. हृदेश यादव के नेतृत्व में कुलसचिव से मिले छात्र व सपा कार्यकर्ता

सबकी बात न्यूज

बरेली। समाजवादी पार्टी के नेता तथा छात्रसंघ महामंत्री डॉ. हृदेश यादव ने प्रवजन प्रमाण पत्र तथा अनंतिम प्रमाण पत्र में शुल्क की बढ़ोत्तरी के विरोध में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।


इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रवजन प्रमाण पत्र (migration certificate)तथा अनंतिम प्रमाण पत्र (provisinal degree certificate) का पूर्व में ऑफलाइन शुल्क क्रमशः दो सौ रुपये तथा तीन सौ रुपये था वहीं अब इसे बढ़ाकर ऑनलाइन एक हजार रुपये कर दिया गया है, जो इन प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने वाले पूरे मंडल के हजारों छात्रों के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि हम सभी समाजवादी साथी यह मांग करते हैं कि इस अवैध वृद्धि को तुरंत समाप्त किया जाए तथा छात्र हित में इन प्रमाण पत्रों को ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों प्रकार से प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की जाए।

इस मौके पर करण, मुकेश, गजेंद्र कुर्मी, रवि पंडित, विक्रांत पाल, मंजीत, अनिकेत, अनुराग, संजय, आदि लोग मौजूद रहे।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto