मदर एथीना स्कूल में मेधावियों का सम्मान, फैलीसिटेशन सेरेमनी का हुआ आयोजन

मदर एथीना स्कूल में मेधावियों का सम्मान, फैलीसिटेशन सेरेमनी का हुआ आयोजन

निदेशिका चयनिका सारस्वत ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के प्रांगण में बीते शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए फैलीसिटेशन सेरेमनी (अभिनंदन समारोह) का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सत्र के दौरान आयोजित खेलकूद, चित्रकला, वाद-विवाद और अन्य विविध सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

(देखें वीडियो)- 

सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना रहा। 

निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। आज जिन बच्चों को सम्मानित किया गया है, उन्होंने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जीत केवल मेडल जीतने में नहीं बल्कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और अपनी कमियों को सुधारने के जज्बे में है। मैं सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ और आशा करती हूँ कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto