प्रबुद्धजन सम्मेलन: आदमी ढाई हजार, बोतल तीन सौ...बहुत 'नाइंसाफी'
SAB KI BAAT
Apr 03 2024
2110
बदायूं। कार्यक्रम देश की सबसे बड़ी पार्टी का हो तो लोगों को अपेक्षाएं भी बड़ी रहती हैं। मंगलवार को भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी लोगों को यही उम्मीद थी लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी तब फिर गया जब पानी की बोतलें लोगों को कम पड़ गईं तो मजबूरी में उन्हें नगर पालिका के टैंकर से पानी पीना पड़ा।
दरअसल, मंगलवार को भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन था, जिसे संबोधित करने मुख्यमंत्री योगी आए थे। इसमें प्रबुद्धजन यानी डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, शिक्षाविद आदि को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में करीब ढाई हजार लोगों की भीड़ थी लेकिन गर्मी के मौसम में भी उन्हें पिलाने के लिए करीब तीन सौ छोटी बोतलों का ही इंतजाम किया गया। पानी की आपूर्ति के लिए नगर पालिका का एक टैंकर रखवा दिया गया था। भरी दोपहरी में जब 'प्रबुद्धजनों' का गला सूखा तो पहले तो वे झेलते रहे, लेकिन जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो कई ने नगर पालिका के टैंकर के पानी से ही गला तर किया। लोग यह भी कहते देखे गए कि नगर पालिका के टैंकर का पानी कितना शुद्ध होगा। कार्यक्रम आयोजकों को कम से कम गर्मी देखते हुए पानी की पर्याप्त बोतलों का इंतजाम करवाना चाहिए था। सू़त्रों ने बताया कि आयोजकों ने पानी की केवल ढाई-तीन सौ बोतलों का ही इंतजाम किया था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1003
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT