मुंह में कपड़ा ठूंसकर नाबालिग से दुष्कर्म, पिता ने पकड़ा तो हाथ में काटकर भागा आरोपित
SAB KI BAAT
Aug 07 2025
5180
गांव में आयोजित सुंदरकांड में गये थे परिवार वाले, बाद में किशोरी जा रही थी वहां
रास्ते में आरोपित ने दबोचा, घेर में ले जाकर किया दुष्कर्म, पिता ने देखा तो की मारपीट
सबकी बात न्यूज
बदायूं। एक नाबालिग के परिवार वालों ने गांव के ही एक युवक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। परिवार वालों के अनुसार, युवक ने नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को ढूंढते हुए जब उसका पिता वहां पहुंचा तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और पिता के हाथ में काटकर भाग गया।
मामला उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक व्यक्ति का कहना है कि मंगलवार को गांव में ही एक जगह सुंदरकांड का आयोजन था, जिसमें सभी परिवार वाले गए हुए थे। घर पर उनकी 16 साल की बेटी थी। सुंदरकांड में जाते समय मां ने किशोरी से कहा कि वह भी काम निपटाकर आ जाए। रात करीब 10 बजे किशोरी घर का काम निपटाकर सुंदरकांड में जा रही थी तो रास्ते में गांव का यादव बिरादरी का एक युवक मिल गया। आरोप है कि युवक किशोरी को खींचकर पास की ही एक पशुशाला में ले गया और वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
परिवार वालों के अनुसार, किशोरी के सुंदरकांड में न पहुंचने पर उसका पिता उसे ढूंढने निकल पड़ा। रास्तें में उसे पशुशाला के नजदीक बेटी की चप्पले दिखाई दीं तो उसने अंदर टॉर्च की रोशनी डाली तो युवक किशोरी के साथ जबर्दस्ती कर रहा था। किशोरी के पिता को आता देख युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन पिता ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने पिता से मारपीट शुरू कर दी और उसके हाथ में काटकर भाग गया। परिवार वालों ने रात में ही पुलिस को तहरीर दी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good