'ब्लैक डायमंड' का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार

'ब्लैक डायमंड' का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार

कई खनिजों से भरपूर है बांस का चारकोल, इंफ्रा रेड किरणों को भी रोकने में सक्षम

नई दिल्ली। ब्लैक डायमंड के नाम से मशहूर बांस से बनने वाला चारकोल पानी को शुद्ध करने के साथ साथ चेहरे की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। एक चिकित्सा अध्ययन में दावा किया गया है कि बांस का चारकोल वायु प्रदूषण के चलते हवा में मौजूद जहरीले तत्वों को चेहरे पर टिकने नहीं देता है, साथ ही भीषण गर्मी में इसकी परत त्वचा का बचाव भी करती है।

इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ मल्टीडिसिप्लेनरी रिसर्च एंड प्रैक्टिस जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि बांस चारकोल प्राकृतिक रूप से कई खनिजों जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, एसीटिक एसिड, हाइड्रॉक्सिल बेंजीन आदि से भरपूर होता है। इससे निर्मित क्रीम या फेसवॉश बेहद लाभकारी होते हैं जो जीवाणुओं की वृद्धि को रोकते हैं। चेहरे की त्वचा को कीटाणु रहित करते हैं तथा संक्रमण फैलाने वाले जीवाणुओं को मार डालते हैं।

-------

गंदगी और अशुद्धियों को बाहर निकालकर त्वचा को साफ़ करता हैः संचित

- आयुथवेदा के निदेशक डॉ. संचित शर्मा ने बताया कि सक्रिय बांस चारकोल से निर्मित आयुथवेदा चारकोल फेसवॉश त्वचा की गंदगी और अशुद्धियों को बाहर निकालकर त्वचा को साफ़ करता है। यह त्वचा को प्रदूषण से बचाता और अतिरिक्त तेल को सोख लेता है। इससे आसानी से मेकअप भी हट जाता है। जिम के दौरान वर्कआउट के बाद जमा हुए पसीने और विषाक्त पदार्थों को यह कुशलता से खत्म करता है। इसमें सक्रिय बांस चारकोल के साथ साथ अति लाभकारी कमल, पलाश, गेंदा तथा गुलाब के फूलों एवं मौसम्बी और संतरे का अर्क भी मिलाते हैं। उन्होंने बताया कि बांस की कटाई के बाद इसे बहुत उच्च तापमान पर कार्बाेनाइज किया जाता है जिससे इसका सतह क्षेत्र और वजन का अनुपात लगभग 1200ः1 तक बढ़ाया जा सके। और इस विधि से बने सक्रिय बांस चारकोल को विभिन्न उत्पादों में उपयोग किया जाता है। बांस चारकोल फेसवॉश की कई किस्में, एशियाई और यूरोपीय बाजार में उपलब्ध हैं। डॉ. संचित शर्मा बताते हैं कि चारकोल युक्त सौंदर्य प्रसाधन प्रदूषण से होने वाले विभिन्न त्वचा विकारों के खतरों को भी कम करते हैं। उनके मुताबिक बांस के टुकड़ों एवं जड़ों से  चारकोल तैयार होता है। इसे ब्लैक डायमंड के नाम से भी जानते हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto