मढ़ई चौक पर बने मकान में देह व्यापार का 'शोर', पुलिस ने दो को पकड़ा, युवती मौका पाकर भागी

मढ़ई चौक पर बने मकान में देह व्यापार का 'शोर', पुलिस ने दो को पकड़ा, युवती मौका पाकर भागी

बदायूं। शहर के मढ़ई चौक पर बने एक मकान में प्रेमी युगल पकड़े गए। मकान मालिक पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने वहां हंगामा भी किया और पुलिस बुला ली। पुलिस आरोपित युवक को अपने साथ ले गई। हालांकि हंगामे के बीच युवती मौके से भाग गई। 

मढ़ई चौक पर एक काफी पुराना घर है। घर के बाहर ओम लिखा है तथा भगवा झंडा भी लगा है। मंगलवार को बजरंग सेना के मंडल अध्यक्ष विशाल ठाकुर को किसी ने सूचना दी कि इस मकान में देह व्यापार हो रहा है। इसके बाद विशाल ने पुलिस को बताया और मौके पर पहुंच गएं यहां पुलिस को दो युवक और एक युवती मिली। पुलिस के पहुंचने पर वहां अफरातफरी मच गई, जिसका फायदा उठाते हुए युवती मौके से भाग गई जबकि दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें एक युवक दूसरे समुदाय का बताया जाता है। उसने पुलिस को अपना नाम अब्बास बताया है जबकि दूसरे का नाम श्याम नारायण बताया जाता हैं 

------

कॉलेज की यूनिफॉर्म पहने था युवक

बदायूं। दूसरे समुदाय के जिस युवक को मौके से पकड़ा गया है, वह किसी कॉलेज की यूनिफॉर्म पहने प्रतीत हो रहा है। लोगों ने मौके पर जो वीडियो बनाई है उसमें 

युवक सफेद रंग की जो शर्ट पहने दिख रहा है, उस पर अंग्रेजी में एएसएम...लिखादिख रहा है, जो एक कॉलेज के नाम के पहले अक्षर हैं। 

------

एक रेस्टोरेंट में भी पकड़े गए युवक-युवती

बदायूं। शहर के सिटी मॉल के पास बने एक पिज्जा रेस्टोरेंट में भी सोमवार को हिंदू संगठनों ने एक युवक को युवती के साथ पकड़ा। बताते हैं कि मुस्लिम समुदाय का ये युवक अपना नाम बदलकर युवतियों को बरगलाता है और फिर उन्हें रेस्टोरेंट में ले जाता हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान यहां जमकर हंगामा हुआ।  

--------

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- स्पा सेंटर में बना रखा था 'थाइलैंड'...पुलिस का छापा पड़ा तो...

https://sabkibaat.in/post/-thailand--was-made-in-the-spa-center---when-police-raided---

- किंग और क्वीन के बाद अब ग्रांड होटल में पुलिस का छापा, कई जोड़े हिरासत में

https://sabkibaat.in/post/police-reid-in-hotal-grand

- रेस्टोरेंट में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ा तो निकलकर भागी लड़कियां ...

https://sabkibaat.in/post/sex-racket-in-king-and-queen-restorent

- नाम स्पा सेंटर का­­­......चल रहा था 'सेक्स रैकेट' , तीन युवक व तीन युवतियां गिरफ्तार

https://sabkibaat.in/post/sex-racket-in-spa-center




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto