शरारती तत्व ने क्षतिग्रस्त की देवी की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश
SAB KI BAAT
Feb 14 2026
1240
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
बदायूं। एक शरारती तत्व ने मंदिर में स्थित देवी मूर्ति को खंडित कर दिया। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
मामला कादरचौक के गांव नारायन नगला का है। यहां स्थित मंदिर में शिवलिंग के साथ-साथ देवी प्रतिमा भी स्थापित है। बताया जाता है कि शुक्रवार रात किसी असामाजिक तत्व ने देवी प्रतिमा को खंडित कर दिया। शनिवार को जब लोग मंदिर
में पूजा करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर का गेट खुला था और देवी प्रतिमा क्षतिग्रस्त थी। इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई तो तमाम ग्रामीण वहां जमा हो गए। बताया जाता है कि मंदिर पर सभी ग्रामीण मिलकर कई धार्मिक आयोजन करते हैं। क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपित बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
576
-
जिला
220
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter