बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी प्वाइंट से दो लाख रुपये का बैग लेकर चंपत हुए बदमाश
SAB KI BAAT
Jun 30 2024
1450
बदायूं। कौल्हाई गांव में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बीसी प्वाइंट पर कार से आए दो बदमाश वहां रखा बैग लेकर चंपत हो गए। बैग में दो लाख रुपये थे। घटना की सूचना पर पहुंची मुजरिया एसओ आरती कौशिक ने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर अवगत कराया।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई में विपिन कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी प्वाइंट चलाता है। बीसी प्वाइंट दरियापुर के नाम से संचालित है लेकिन वह कौल्हाई पर चल रहा है। रविवार को दोपहर के वक्त यहां दो लोग कार से आए और कुछ ही देर में बीसी प्वाइंट पर रखा बैग लेकर चंपत हो गए। विपिन के अनुसार, बैग में दो लाख रुपये थे। घटना की सूचना पर पहुंची मुजरिया पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर अवगत कराया जिसके बाद नवागत एसएसपी बृजेश सिंह, एसपीआरए राममोहन सिंह आदि अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने विपिन कुमार यादव पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी रसूलपुर कला थाना जरीफनगर से पूछताछ की। अधिकारियों ने पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good