चार सौ से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले...तब जाकर दिल्ली में फूल बेचते दिखाई दीं लापता हुईं दो किशोरियां

चार सौ से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले...तब जाकर दिल्ली में फूल बेचते दिखाई दीं लापता हुईं दो किशोरियां

इस्लामनगर की दो किशोरियां घर से नाराज होकर चली गईं थी दिल्ली, कालका जी मंदिर के बाहर किया गया बरामद

बदायूं। दस दिन पहले इस्लामनगर क्षेत्र से लापता हुई दो किशोरियों को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ ही निकाला। करीब चार सौ से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को दोनों किशोरियां दिल्ली के कालका जी मंदिर के बाहर फूल बेचते दिखाई दीं। उन्हें वहां से बरामद कर लिया गया है। 

इस्लामनगर के एक गांव से करीब दस दिन पहले दो किशोरियां लापता हो गई थीं। परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस भी किशोरियों की तलाश में लग गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने भी चेतावनी दी कि यदि किशोरियों का सुराग जल्द नहीं लगा तो वे धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। पुलिस पर जब दबाव पड़ा तो सीसीटीवी खंगाले जाने लगे। करीब चार सौ से अधिक कैमरे खंगालने के बाद पता चला कि दोनों किशोरियां दिल्ली में हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां जाकर उन्हें बरामद कर लिया। 

-------

नाराज होकर निकल गई थीं घर से

बदायूं। पुलिस के अनुसार, दोनों किशोरियों ने बताया कि वे घर वालों की किसी बात से नाराज होकर घरों से निकल गई थीं। इसके बाद दिल्ली पहुंच गईं और एक महिला के साथ मंदिर के बाहर फूल आदि बेचने का काम करने लगीं। पुलिस बरामद किशोरियों को बदायूं ले आई है। उनके बयान के बाद उन्हें परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto