झारखंड से बदायूं आती थी अफीम, फिर होती थी पंजाब को सप्लाई, महिला समेत तीन तस्कर पकड़े तो हुआ खुलासा
SAB KI BAAT
Sep 26 2025
3420
करीब 30 लाख की अफीम बरामद, तीनों को भेजा गया जेल
बदायूं। झारखंड से अफीम बदायूं लाकर पंजाब को सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे तीस लाख की अफीम बरामद की है। तस्करों में एक महिला भी शामिल है।
बृहस्पतिवार शाम को बिनावर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरेली रोड पर स्थित एक कॉलेज के पास कुछ तस्कर अफीम की खरीद-फरोख्त करने खड़े हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने नारकोटिक्स टीम के साथ जाल बिछा दिया। इसके बाद पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को अफीम और नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए पनेश कुमार निवासी गांव गिद्धौर जिला चतरा, झारखंड ने बताया वह झारखंड से अफीम लेकर बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सिरसवा निवासी शिवकुमार को बेचता था। शिवकुमार इसकी सप्लाई पंजाब में कर देता था। बृहस्पतिवार को उन्हीं को अफीम की सप्लाई करने अपनी एक महिला साथी खैमिनी देवी निवासी गिद्धौर जनपद चतरा झारखंड के साथ आया था। शिव कुमार ने अपने पुत्र विवेक शर्मा को अफीम खरीदने के लिए भेजा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों से तीन किलो अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपितों से तीन लाख साठ हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
991
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
578
-
जिला
222
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter