मारने थे मच्छरों के लार्वा...पर, मर गईं हजारों मछलियां, बदायूं के इस तालाब में हुआ ऐसा

मारने थे मच्छरों के लार्वा...पर, मर गईं हजारों मछलियां, बदायूं के इस तालाब में हुआ ऐसा

मलेरिया विभाग ने कराया था एंटी लार्वा का कराया था छिड़काव

सबकी बात न्यूज

बदायूं। कुंवरगांव क्षेत्र में शनिवार को एक तालाब में हजारों मछलियों की मौत हो गई। ग्रामीणों को इसका पता तब चला जब तालाब के ऊपर मरी हुईं मछलियां उतराती हुई दिखाई दीं। बताया जा रहा है कि मलेरिया विभाग ने तालाब में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया था, जिसके कारण मछलियों की मौत हुई है। 

मामला गांव कल्लिया काजमपुर का है। शनिवार को यहां स्थित एक तालाब में हजारों मृत मछलियां उतरा रही थीं। यह देखकर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। ग्राम प्रधान उदयपाल के अनुसार, शुक्रवार को मलेरिया विभाग द्वारा तालाब में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया था। सम्भवतः दवा की डोज ज्यादा होने के कारण मछलियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि

शनिवार सुबह को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने जेसीबी द्वारा तालाब की सफाई कराकर मछलियों को गड्ढे में दफन करा दिया। घटना के बाद पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिस और मुख्यमंत्री को एक्स पर शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto