सफलता और उत्कृष्टता के 30 साल सेलिब्रेट कर रहा मदर एथीना स्कूल, आइये आप भी बनिए भागीदार

सफलता और उत्कृष्टता के 30 साल सेलिब्रेट कर रहा मदर एथीना स्कूल, आइये आप भी बनिए भागीदार

बस दो दिन शेष, 16 नवंबर को स्कूल में लगेगा वृहद बाल मेला, पुरस्कारों की होगी बरसात

आप भी आइये, कोई एंट्री शुल्क नहीं, सुबह से शाम तक होगा धमाल और मनोरंजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल ने अध्ययन के क्षेत्र में जो सफलता हासिल की है, उसे अब 30 साल पूरे हो चुके हैं। सफलता और उत्कृष्टता के यही 30 साल अब स्कूल लोगों के साथ सेलिब्रेट कर रहा है। इसी अवसर पर 16 नवंबर को वृहद स्तर के बाल मेला की तैयारी है, जिसमें पुरस्कारों की बरसात होगी। आप भी स्कूल प्रबंधन की इस सफलता में भागीदारी कर सकते हैं। 


बाल मेला का समय सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक का होगा। इस मौके पर विविध प्रकार के गेम, म्यूजिक, डांस समेत अन्य गतिविधियों में भाग लेने के साथ पुरस्कार जीतने का भी मौका होगा। यदि आप भी रेफ्रिजेटर, डिनर सेट जैसे प्राइज जीतना चाहते हैं तो आपको 16 नवंबर को मदर एथीना स्कूल में लगने वाले बाल मेला में प्रतिभाग करना होगा। यहां आकर आप इन पुरस्कारों के समेत ढेरों अन्य प्राइज भी जीत सकते हैं। 

लकी ड्रा में विजेता को पहले पुरस्कार के रूप में 210 लीटर का एक रेफ्रिजरेटर प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार के रूप में डिनर सेट एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में एक इलेक्ट्रॉनिक केतली प्रदान की जाएगी। स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि स्कूल विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर भी पूरा ध्यान देता है। इसी वजह से समय-समय पर क्विज कंप्टीशन समेत विविध प्रतियोगिताएं और खेल गतिविधियां भी कराई जाती हैं। स्कूल अपनी स्थापना के 30 साल पूरे कर रहा है। ऐसे में इसे भव्य तरीके से मनाया जाएगा। 

------------------

बाल दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों में बालक-बालिका वर्ग हेतु अलग-अलग विभिन्न खेलों जैसे रिले रेस, हर्डल रेस, वॉलीबॉल मैच, पास द बॉल, टग ऑफ वॉर आदि का आयोजन हुआ। इनमें प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने अपने जोश एवं ऊर्जा का परिचय दिया। इसके अलावा

विद्यार्थियों ने 16 नबंवर रविवार को विद्यालय में होने वाले ‘बाल मेले’ में लगाई जाने वाली अपनी दुकानों का प्रचार भी किया, जिसमें कि सर्वश्रेष्ठ विज्ञापन करने वाले दो


विजेताओं को नकद धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जायेगी। इसके माध्यम से उन्होंने विज्ञापन करने के साथ-साथ विविध कौशल का ज्ञान प्राप्त किया। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की बधाई देते हुए जीवन में यश, समृद्धि एवं सफलता के पथ पर अग्रसर होने हेतु शुभकामनायें दीं।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto