मां मरवाना चाहती थी बेटी को... बेटी ने किलर को 'ऑफर' देकर मां को ही मरवा डाला

मां मरवाना चाहती थी बेटी को... बेटी ने किलर को 'ऑफर' देकर मां को ही मरवा डाला

- पहले मां ने दी बेटी की सुपारी

- पता चला तो बेटी ने शादी का लालच देकर प्रेमी से ही मां की करा दी हत्या

एटा। एक मां ने अपने प्रेमी को अपनी बेटी की हत्या की सुपारी दी, लेकिन जब प्रेमी ने बेटी को इस बारे में बताया तो बेटी ने उसे शादी का ऑफर देते हुए मां की ही सुपारी दे दी, जिसके बाद प्रेमी ने उसकी मां की हत्या कर दी। 

मामला एटा के नयागांव में स्थित अल्हापुर गांव का है। यहां करीब 32 वर्षीय अलका नाम की एक महिला अपने पति रमाकांत और दो नाबालिग बेटियों के साथ रहती थी। बताते हैं कि उसकी बड़ी बेटी का एक साथ दो लड़कों से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर महिला और बेटी के बीच तनाव रहता था। महिला के अनुसार, दोनों लड़के ठीक नहीं थे। बेटी ने मां की बात नहीं मानी तो दोनों में मनमुटाव और बढ़ गया। इसके बाद अलका ने दोनों लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे दोनों के बीच तनातनी और बढ़ गई। 

------

छह अक्तूबर को मिली अलका की लाश

एटा। विगत छह अक्तूबर को जसरथपुर इलाके में अलका की लाश मिली, जिसके बाद रमाकांत ने बेटी के आशिकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच की लेकिन दोनों युवकों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने अलका के मोबाइल की सीडीआर निकाली। पता चला कि अलका का प्रेम संबंध उसके मायके में रहने वाले सुभाष (38) से था और दोनों काफी काफी देर तक बातें करते थे। इसके बाद पुलिस ने सुभाष की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच अलका की बड़ी बेटी भी फरार हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। 

------

सुभाष बोला- लड़की रोने लगी तो आ गया था तरस

एटा। पुलिस ने जब सुभाष से पूछताछ की तो उसने बताया कि अलका से उसका प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले अलका ने उसे बताया कि उसकी बड़ी बेटी का दो लड़कों से अफेयर है, जिस कारण वह काफी परेशान है। इसके बाद अलका ने सुभाष को बेटी को मारने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दे दी। सुभाष ने बताया कि वह अलका की बेटी के पास गया और उसे सारी बात बता दी। इस पर लड़की रोने लगी, जिससे उसे उस पर तरस आ गया। उसने लड़की को नहीं मारा और उसे लेकर आगरा चला आया। 

-----

अलका ने नहीं दी सुपारी की रकम

एटा। सुभाष के अनुसार, जब वह अलका की बेटी को लेकर आगरा चला गया और अलका से सुपारी की रकम मांगी तो अलका उसे टालमटोल करने लगी। इसके बाद उसने भी उसे बता दिया कि उसने उसकी बेटी को नहीं मारा है। अलका ने फिर उससे कहा कि बेटी को मारने के बाद ही रकम मिलेगी। सुभाष ने बेटी को फिर ये बात बता दी तब बेटी ने उसे मां को ही मारने को कहा। सुभाष ने ऐसा करने से इंकार किया तो बेटी ने उसे खुद से शादी करने का ऑफर दे डाला। इसके बाद सुभाष को भी लालच आ गया और उसने अलका को मिलने के बहाने बुलाया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto