चार साल तक होमगार्ड की पत्नी बनकर रही, मौका मिलते ही पैसा जेवर लेकर भागी महिला

चार साल तक होमगार्ड की पत्नी बनकर रही, मौका मिलते ही पैसा जेवर लेकर भागी महिला

मुरादाबाद। चार साल तक एक महिला होमगार्ड की बीबी बनकर रही। होमगार्ड के चुनाव ड्यूटी में जाने पर महिला उसके घर से नकदी जेवर लेकर भाग गई। होमगार्ड के दो फोन भी अपने साथ ले गई। अब होमगार्ड ने पुलिस अधिकारियों को पत्र देकर महिला का पता लगाने तथा उसका सामान दिलवाने की मांग की है। 

मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी राजीव सक्सेना होमगार्ड हैं। 2020 में एक महिला होमगार्ड के संपर्क में आई। दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो महिला होमगार्ड के संग बतौर पत्नी रहने लगी। महिला शादीशुदा थी जबकि होमगार्ड अविवाहित है। चार साल तक दोनों साथ रहे। मई 2024 में होमगार्ड की चुनाव में ड्यूटी लगी थी। इसके बाद वह अपर नगर आयुक्त के यहां ड्यूटी करने लगा। होमगार्ड के अनुसार, नौ जून को सुबह आठ बजे वह अपनी ड्यूटी करने चला गया। शाम को जब वह घर लौटा तो उसके घर से काफी सामान गायब था। महिला भी वहां नहीं थी। मालूम करने पर पता चला कि महिला उसके पीछे बैग में भरकर काफी सामान ले गई है। होमगार्ड के अनुसार, महिला उसके घर से करीब 50 हजार रुपये के जेवर, दो हजार रुपये नगद समेत जरूरी कागज ले गई। इसके अलावा दो फोन भी वह अपने साथ ले गई। अब जब वह उसे कॉल कर रहा है तो महिला ने उसके नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए हैं। अब होमगार्ड ने पुलिस अधिकारियों को पत्र देकर महिला का पता लगाने तथा उसका सामान वापस दिलाने की मांग की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto