न बिजली, न दीवाली का दीपक...तो किस चिंगारी ने गोदाम में रखा एक करोड़ का माल किया स्वाह
SAB KI BAAT
Nov 01 2024
2510
बदायूं। बिसौली में एक व्यापारी के बिजली उपकरण के गोदाम में आग लगने से करीब एक करोड़ का माल स्वाह हो गया। खास बात ये है कि गोदाम में न तो बिजली का कनेक्शन है और न ही किसी ने दीपावली के मौके पर दीपक या मोमबत्ती वहां जलाकर रखी थी। ऐसे में सवाल है कि गोदाम के भीतर आग लगी भी तो कैसे।
बिसौली के बुध बाजार में व्यापारी रचित गर्ग का बिजली उपकरणों का गोदाम हैं। शुक्रवार तड़के उनके पास किसी का फोन आया कि गोदाम में आग लग गई है। रचित दुकान पहुंचे तो वहां से धुंआ निकल रहा था। सूचना पर दमकल भी मौके पर पहुंच गई। गोदाम का दरवाजा खोला गया तो अंदर भयंकर आग लगी थी। करीब तीन-चार घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। रचित की मानें तो करीब एक करोड़ का सामान जल गया। एक बाइक भी गोदाम में थी, वह भी पूरी तरह जल गई। बताते हैं कि गोदाम में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है जो शॉर्ट सर्किट की संभावना होती और न ही रचित या किसी परिजन ने दीपावली की पूजा के लिए वहां कोई दीपक या मोमबत्ती जलाई थी। ऐसे में गोदाम में आग कैसे लगी, ये जांच का विषय है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
961
-
बदायूं समाचार
631
-
गतिविधियां
526
-
राजनीति
172
Recent Comment
-
by हरकेश यादव
जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।
-
by Supriya sharma
New idea for earning Ha....Ha....Ha....
-
by जतिन यादव
पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है
SAB KI BAAT
