पूजा के 'दीपक' ने स्वाह कर दी दुकान...धुआं निकला तो चला पता, बीस लाख का नुकसान
SAB KI BAAT
Nov 01 2024
2450
बदायूं। इस्लामनगर में दीपावली पूजन के लिए जलाकर रखा गया दीपक दुकान मालिक के बड़े नुकसान का कारण बन गया। दीपक की लौ से किसी तरह आग भड़की तो दुकान में रखा करीब 20 लाख का सामान स्वाह हो गया।
इस्लामनगर निवासी गोविंद गुप्ता की बिल्सी स्टैंड दुकान है। उनका टंकी फिटिंग,बोरिंग आदि का काम है। बृहस्पतिवार रात वह दीपावली का पूजन करने दुकान पर गए थे। यहां उन्होंने दीपक जलाकर विधि विधान से पूजा की और उसके बाद दुकान में जलता दीपक छोड़कर घर लौट आए। किसी तरह जलते दीपक से दुकान में आग लग गई लेकिन दीपावली होने के कारण किसी का ध्यान नहीं गया। देर रात उनके एक पड़ोसी ने सूचना दी कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। गोविंद दुकान पर पहुंचे तो वहां भीषण आग लगी थी। सूचना पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। गोविंद के अनुसार, करीब बीस लाख का नुकसान हुआ है।
गोविंद गुप्ता भाग कर अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा दुकान बुरी तरह धू धू कर जल रही है उन्होंने थाना पुलिस व फायर सर्विस के लोगों को फोन किया एक घंटे मैं पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया थाना पुलिस के लोग भी आग बुझाने में लगे रहे गोविंद गुप्ता ने बताया कि आग से उनका पंद्रह से बीस लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
961
-
बदायूं समाचार
631
-
गतिविधियां
526
-
राजनीति
172
Recent Comment
-
by हरकेश यादव
जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।
-
by Supriya sharma
New idea for earning Ha....Ha....Ha....
-
by जतिन यादव
पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है
SAB KI BAAT
