एक दिन-दो वारदातेंः हादसे में महिला की मौत, युवक का फंदे से लटका मिला शव

एक दिन-दो वारदातेंः हादसे में महिला की मौत, युवक का फंदे से लटका मिला शव

बदायूं। बुधवार को जहां एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी जगह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। 

उझानी के बालाजीपुरम निवासी उमा देवी कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करती थीं। उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं भी शादी ब्याह व अन्य कार्यक्रमों में काम करने जाती थीं। बताया जाता है कि बुधवार को उमादेवी मोहल्ले की मुन्नी और सुनीता के साथ किसी कार्यक्रम से काम करके लौट रही थीं कि तभी छतुइया के नजदीक एक रोडवेज की बस ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में उमादेवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनीता और मुन्नी घायल हो गईं। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

------

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बदायूं। इस्लामनगर के गांव सकतपुर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार,  गांव निवासी सोनू रात गांव में ही एक बरात में गया था। वहां एक युवक से किसी बात पर उसका विवाद हो गया। सोनू जब रात भर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सबह उसका शव गांव से थोड़ा बाहर एक पेड़ पर बनाए गए फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसे देखकर पुलिस को सूचना दी। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto