एक पंखा, दो बल्ब, एक टीवी...बिजली बिल आया एक लाख तो युवक ने दे दी जान

एक पंखा, दो बल्ब, एक टीवी...बिजली बिल आया एक लाख तो युवक ने दे दी जान

बकाया था केवल 150 रुपये, विभाग के तीन अधिकारी निलंबित, एफआईआर का आदेश

उन्नाव। घर में केवल एक पंखा, दो बल्ब और एक टीवी, लेकिन बिजली विभाग का बिल बना एक लाख नौ हजार रुपये और वह भी एक महीने का। रुपयों का इंतजाम न होने पर एक युवक इतने तनाव में आ गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव कुशालपुर गांव निवासी 25 साल का शुभम मजदूरी करता था। उसने करीब दो साल पहले बिजली का कनेक्शन लिया था। उसके पिता महादेव के अनुसार, घर में केवल एक पंखा, दो बल्ब और एक टीवी है लेकिन बिजली विभाग ने पिछले महीने एक लाख नौ हजार रुपये का बिल भेज दिया। इस पर शुभम परेशान हो गया। उसने विभाग में शिकायत की तो विभाग ने उससे 16377 रुपये जमा करा लिए लेकिन विभाग ने अक्टूबर में फिर नौ हजार का बिल भेज दिया। अधिकारी भी सुनने को तैयार नहीं थे तो शुभम परेशान रहने लगा।बुधवार को वह इतने तनाव में आया कि घर में ही कमरा बंद करके फांसी लगा ली। उर्जा मंत्री एके शर्मा को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंनें जांच के आदेश दिए। पता चला कि शुभम पर बकाया केवल 150 रुपये का है। इसके बाद उन्होंने तीन अधिकारियों को निलंबित करते हुए उन पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto