बीमारी से निजात पाने के लिए माता बनी 'कुमाता'...अपनी एक माह की बेटी की दे दी बलि

बीमारी से निजात पाने के लिए माता बनी 'कुमाता'...अपनी एक माह की बेटी की दे दी बलि

मुजफ्फरनगर। खुद की बीमारी से निजात पाने के लिए एक मां अपनी ही एक माह की बेटी की हत्यारिन बन गई। तांत्रिक की सलाह पर उसने अपनी बेटी की बलि दे दी और उसकी लाश जंगल में छिपा दी। पड़ोसियों को जब बच्ची नहीं दिखी तो मामले का खुलासा हुआ। 

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के बेलदा गांव में गोपाल कश्यप और उसकी पत्नी ममता रहते हैं। ममता काफी समय से बीमार रहती है। कई इलाज कराने पर भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। इस पर उसने एक तांत्रिक की शरण ली। तांत्रिक ने उसे सलाह दी कि एक माह की बच्ची की बलि देने पर वह ठीक हो जाएगी। बीमारी से छुटकारा पाने के लिए पति-पत्नी ने अपनी ही एक महीने की बच्ची की बलि दे दी और उसकी लाश को जंगल में ले जाकर दफन कर दिया। पड़ोसियों को जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो उन्हें शक हुआ। मामला पुलिस तक जा पहुंचा तो उन्होंने गोपाल और ममता से पूछताछ की। बातचीत में पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद कड़ाई से पूछने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अब पुलिस माता-पिता के बयान के आधार पर बच्ची के शव की तलाश कर रही है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto