नींद में थे यात्री...अचानक हुआ धमाका और मच गई चीख पुकार, दो की मौत
SAB KI BAAT
Apr 28 2024
1980
बदायूं। शनिवार रात उझानी में बड़ा हादसा हो गया। बदायूं से जयपुर जा रही एक बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जोरदार धमाके के साथ दोनों वाहनों के अगले भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
कई प्राइवेट स्लीपर बसें बरेली से जयपुर तक चलती हैं। इनमें से ही एक बस शनिवार को जयपुर जा रही थी। रात करीब एक बजे जैसे ही बस बसोमा मोड़ पर पहुंची कि तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अचानक एक तेज धमाका हुआ। बस में बैठे अधिकांश यात्री उस समय नींद में थे, जिसके कारण वह समझ नहीं पाए कि क्या हुआ। हादसे के बाद बस और ट्रक के अगले भाग के परखचे उड़ गए। बस में बैठे बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रामलीला गौटिया निवासी 26 वर्षीय राहिद खां और शेरगढ़ थाना क्षेत्र के नियाजी नगर गौटिया निवासी करीब 40 वर्षीय मोहम्मद आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल भिजवाया। कुछ और यात्रियों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT