मरने से पहले वीडियो बनाते रहे लोग....देखते-देखते युवक ने तोड़ दिया दम

मरने से पहले वीडियो बनाते रहे लोग....देखते-देखते युवक ने तोड़ दिया दम

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। चर्चा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। यहां महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की गई और बाद में उसे जहर दे दिया गया। इससे पहले लोग युवक की वीडियो बनाते रहे। (देखें वीडियो)

रविवार को कुछ ग्रामीणों ने 26 वर्षीय नेमसिंह पुत्र किशनपाल निवासी बमनपुरा को खेत में पड़ा देखा। उसकी हालत काफी खराब थी। ग्रामीणों ने उसके भाई को सूचना दी। भाई ने आकर पुलिस को जानकारी दी लेकिन बताते हैं कि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। 

ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक का उसावां थाना क्षेत्र के गांव मंसानगला निवासी एक महिला से प्रेमप्रसंग चल रहा था। यहां महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद नेमसिंह की जमकर पिटाई की गई और बाद में उसे जहर दे दिया गया। नेमसिंह के परिजनों ने भी उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए हैं। 

------

अस्पताल ले जाते तो शायद बच जाती जान 

बदायूं। बताते हैं कि जब ग्रामीणों ने नेमसिंह को खेत में पड़ा देखा तो उसका वीडियो बनाकर पूछताछ करने लगे। युवक कराहता रहा लेकिन लोग उसकी वीडियो बनाने में लगे रहे। कुछ लोगों का कहना है कि यदि वीडियो न बनाकर उसे अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto