शेखूपुर के गांवों में जनता ने लगाए होर्डिंग बैनर... VOTE FOR ABID RAZA'

शेखूपुर के गांवों में जनता ने लगाए होर्डिंग बैनर... VOTE FOR ABID RAZA'

लोगों ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से की चुनाव लड़ने की गुजारिश

रमजानपुर, लोहाठेर, मिढोली में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का हुआ स्वागत, जनसभा करके किया पीडीए का प्रचार

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का किया आहवान

सबकी बात न्यूज

बदायूं। सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व मंत्री आबिद रजा लगातार पूरे जनपद में पीडीए का प्रचार करके 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह गांव गांव जाकर जनसभा कर रहे हैं। इस दौरान शेखूपुर की जनता उनसे लगातार चुनाव लड़ने की गुजारिश करती भी दिख रही है। 

रविवार को रमजानपुर, लोहाठेर, मिढोली, कादरचौक गांव में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का गांवों की जनता ने भव्य स्वागत किया। रमजानपुर के लोग तो सभा स्थल तक उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ फूलों की बारिश करते हुए जुलूस बनाकर ले गए।

रमजानपुर, लोहाठेर, मिढोली की जनता ने एकराय होकर पूर्व मंत्री से 116 शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से 2027 में चुनाव लड़ने की मांग रखी। लोगों का कहना था कि वे शेखूपुर में बहुत नेताओं को देख चुके, जो कहते कुछ है, करते कुछ हैं। चुनाव में बड़े बड़े वायदे करके जाते हैं, चुनाव जीतने के बाद विकास करने की बात छोड़ो पलटकर गांव भी नहीं आते हैं। कई सालों से शेखूपुर की जनता को हिन्दू, मुसलमान के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा है। जनता ने यह भी कहा कि शेखूपुर में चुनाव दो नेताओं में फिक्स मैच की तरह हो गया है। एक बार हम जीत लें, दूसरी बार तुम जीत लो। 

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने जनसभा में कहा कि वह शेखूपुर के लोगों का शुक्रिया कहना चाहते हैं। यह उनकी खुशकिस्मती है कि उन्होंने जनता के दिलों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। उनकी राजनीति करने का तरीका थोड़ा अलग है। वह बातें कम और काम ज्यादा करते हैं। वह जिस इलाके से चुनाव जीत जाते हैं तो उस इलाके की जनता को उनके पास काम के लिए आने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

------

सत्ता में आए तो रमजानपुर को बनवाएंगे नगर पंचायत

बदायूं। आबिद रजा ने जनता से कहा कि इतनी जनसंख्या होने के बाद भी नेता रमजानपुर को नगर पंचायत का दर्जा नहीं दिला पाए। यदि सपा सत्ता में आती है तो रमजानपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया जाएगा। शेखूपुर में विकास होगा, सड़के बनेंगी, डिग्री कॉलेज बनेंगे तथा गरीबों के इलाज के लिए चिकित्सा व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। शेखूपुर में हिंदू और मुस्लमान तथा दो बिरादरी के बीच नफरत पैदा करके जिन नेताओं ने राजनीति की, उसको खत्म करने की जरूरत है। हमें यकीन है कि पीडीए इस जन विरोधी सरकार को बदलने में कामयाब होगा तथा 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। 

------

ये रहे साथ

बदायूं। इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ विनोद यादव, बृजेश यादव, रामौतार जाटव, सुहैल अहमद, रमेश बाल्मीकि, रवि कश्यप, सुरेश मौर्या, नन्हे जाटव, सुनील यादव, हर्षित यादव, अरुण यादव, बहादुर खां, यूनुस खां, जाबिर खां, हाजी नवल खां, जीशान खा, सिद्दीक कुरैशी, डॉ. असद, मकसद खां, समीर खा, कामिल खा, जावेद खां, छोटा, रफ़्फन, असद उल्ला, मुमताज आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto
  • user by Suresh sharma

    ड्रामेबाज महिलाएं है

    quoto