इस रेस्टोरेंट में लोग ले रहे थे फास्ट फूड का मजा, अचानक लगी आग, दो झुलसे

इस रेस्टोरेंट में लोग ले रहे थे फास्ट फूड का मजा, अचानक लगी आग, दो झुलसे

बदायूं। शहर के बीचों बीच स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। उस समय कई ग्राहक यहां बैठकर फास्ट फूड का मजा ले रहे थे। अचानक लगी आग से वहां अफरातफरी मच गई। आग बुझाने की मशक्कत में रेस्टोरेंट के दो कर्मचारी भी झुलस गए। 

शहर के स्टेशन रोड पर फूड कोस्टा रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट का किचन बेसमेंट में है जबकि अन्य फ्लोर ग्राहकों के बैठने के लिए हैं। बुधवार को भी कुछ लोग यहां बैठे थे। इसी बीच बेसमेंट से धुंआ निकलने लगा और वहां काम कर रहे कर्मचारी चीखकर ग्राउंड फ्लोर पर आ गए। यह देखकर ग्राहकों में भी अफरातफरी मच गई। लोग सड़क पर निकलकर भागने लगे। इस दौरान आग की लपटें भी दिखाई देनें लगी। आग बुझाने की कोशिश में रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो कर्मचारी भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। बताते हैं कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto