खौफनाकः लोग देख रहे थे नृत्य, तभी कुछ हुआ ऐसा भयंकर...देखें वीडियो

खौफनाकः लोग देख रहे थे नृत्य, तभी कुछ हुआ ऐसा भयंकर...देखें वीडियो

सब की बात न्यूज। राजस्थान के बूंदी जिले में एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई , जिसने देखने वालों को अंदर तक हिला डाला। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बूंदी के कापरेन थाना क्षेत्र के कोडक्या गांव में मंगलवार यानी 23 अप्रैल की रात को नृत्य का कार्यक्रम हो रहा था। लोग इसे देखने में मगन थे कि इसी दौरान गांव का ही तेजमल गुर्जर मंच पर पीछे से आया और मंच पर बैठे बनवारी लाल मीणा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी उसके सिर में काफी अंदर तक धंस गई। इसमें बनवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (नीचे और पढ़ें)- 


-------

पत्नी की मौत से जुड़ा बताया जा रहा मामला

- बनवारी लाल मीणा के भाई रंजीत मीणा के अनुसार, तीन-चार महीने पहले तेजमल गुर्जर अपनी पत्नी और परिवार के कुछ लोगों को लेकर बनवारी लाल की ट्रैक्टर ट्राली से मंदिर जा रहा था। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और तेजमल की पत्नी की मौत हो गई। तेजमल तभी से बनवारी लाल से रंजिश रखता था। उसका कहना था कि बनवारी ने जानबूझकर उसकी पत्नी की जान ली है। पुलिस ने तेजमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto