डॉ. मुखर्जी का एक देश, एक प्रधान, एक विधान का सपना पूरा किया पीएम मोदी नेः राजीव

डॉ. मुखर्जी का एक देश, एक प्रधान, एक विधान का सपना पूरा किया पीएम मोदी नेः राजीव

आपातकाल थोपने वाले हार गए, मन की बात में इमरजेंसी का जिक्र कर बोले पीएम मोदी

सब की बात न्यूज

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 2575 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। इसके साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी करके मनाया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम का विशेष अभियान चलाकर पौधरोपण भी किया गया। 

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज विधानसभा के गांव बझेड़ा में कार्यक्रम में भाग लिया। मन की बात में पीएम मोदी ने योग दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि इस बार की थीम भी बहुत खास थी। एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य, ये सिर्फ एक नारा नहीं है, ये एक दिशा है जो हमें वसुधैव कुटुंबकम का एहसास कराती है। उन्होंने हाल ही मेंइमरजेंसी के पूरे 50 सालों को लेकर भी चर्चा की और कहा कि इमरजेंसी में लोकतंत्र की हत्या की गई और भारत के लोगों को परेशान किया गया। डॉ. मुखर्जी ने एक देश, एक प्रधान और एक विधान का सपना देखा था जोपीएम नरेंद्र मोदी ने पूरा करके दिखा दिया है।


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रानी अवंतीबाई शिक्षण संस्थान परिसर बदायूं में मन की बात कार्यक्रम को सुना और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लिया।


दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका परिसर कार्यक्रम में बलिदान दिवस मनाया और पौधरोपण भी किया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने गांव अब्दुल्लागंज कार्यक्रम में मन की बात को सामूहिकता से सुना, बलिदान दिवस मनाया और पौधरोपण भी किया।

अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव ने कचहरी स्थित अपने शासकीय आवास पर मन की बात सुनी और डा श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, और पौधरोपण किया। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर मन की बात को सुना और बलिदान दिवस मनाया। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने शिवपुरम स्थित अपने आवास पर मन की बात, बलिदान दिवस और पौधरोपण किया।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto