पोखरण से स्वर्णिम चतुर्भुज तक अटल का योगदान ऐतिहासिक
अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा
सबकी बात न्यूज
बदायूं। अटल जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत अटल जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ इसका अवलोकन किया। इसके अलावा जनपद के प्रत्येक बूथ स्तर पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों और सुशासन के आदर्शों पर चर्चा की गई।

प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन, कवि व्यक्तित्व, सुशासन, विकासात्मक निर्णयों एवं राष्ट्रनिर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को चित्रों एवं विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे, जिन्होंने देश को स्थिर, सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने वाले निर्णय उनके दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अटल के विचारों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन को सशक्त किया और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी युवाओं एवं आमजन के लिए प्रेरणास्रोत है, जो एक सप्ताह तक आमजन के अवलोकन हेतु खुली रहेगी।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में शुचिता, नैतिकता और जनहित को सर्वाेपरि रखा। उन्होंने संवाद और सहमति की परंपरा को स्थापित किया, जिससे लोकतंत्र और मजबूत हुआ तथा देश में स्थिरता आई। उनके आदर्श आज भी राजनीतिक नेतृत्व और समाजसेवा के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, हरप्रसाद सिंह पटेल, उमेश राठौर, राणा प्रताप सिंह, एमपी सिंह राजपूत, बुद्धपाल सिंह, डॉ. अरुण प्रकाश, सुधीर श्रीवास्तव, वीरेन्द्र राजपूत, अनेक पाल सिंह, विश्वजीत गुप्ता, रजनी मिश्रा, विजय पाल चौधरी, अजय तोमर, जितेंद्र कश्यप, शैलेन्द्र शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, सुरजीव गुप्ता, अंकित मौर्य, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, रचना शंखधार, उदयवीर दिवाकर, नीतू मिश्रा, रचित साहू, पंकज शर्मा, सुरेश सिंह राठौर, अमित सिंह, अनुभव उपाध्याय एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
-------
संगठन को मजबूत करने का संकल्प, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिला भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जनपद से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल एवं प्रांतीय परिषद सदस्य शेखूपुर से पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, बिसौली से डॉ. अरुण प्रकाश, बिल्सी से अजय तोमर, दातागंज से रजनी मिश्रा, बदायूं से जितेंद्र कश्यप, सहसवान से विजय पाल चौधरी का केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में उनका अनुभव व नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अनुभव और नेतृत्व से भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, राणा प्रताप सिंह, बुद्धपाल सिंह तथा पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SAB KI BAAT
