भांजी से दुष्कर्म करने वाला और खंडसारी के युवक के दो हत्यारोपित पुलिस ने पकड़े

भांजी से दुष्कर्म करने वाला और खंडसारी के युवक के दो हत्यारोपित पुलिस ने पकड़े

बदायूं। भांजी से दुष्कर्म करने वाले मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर, शहर के मोहल्ला खंडसारी निवासी युवक की हत्या में नामजद दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में दो नामजदों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 

कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ उसके मामा ने ही दुष्कर्म किया था। मामा उसे बहाने से बुलाकर ले गया था तथा रास्ते में उससे दुष्कर्म कर डाला। बाद में उसके साथ फिर दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन महिला ने भागकर जैसे तैसे खुद को बचाया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया था। उसमें भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामा श्रीपाल को पकड़कर जेल भेजा है। 

-------

युवक की हत्या के मामले में आरोपित का पिता भी गिरफ्तार

बदायूं। शहर के मोहल्ला खंडसारी निवासी बहार हुसैन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो फरार नामजदों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मुख्य आरोपित सलमान का पिता तारिक भी शामिल है। उसके अलावा चौथे नामजद शहवाजपुर निवासी हसनैन उर्फ बाबा को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपित फराज कुरैशी उर्फ सलमान व अकरम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

------
संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- चाकू के '56 वार'...मामला मामूली रंजिश का तो नहीं, फिर क्यों दिलों में भरी थी इतनी नफरत


- झांसा देकर भांजी को ले गया मामा...कर डाला दुष्कर्म, जानिये कहां का है मामला

https://sabkibaat.in/post/uncle-deceived-his-niece-and-took-her-away---and-raped-her-know-where-the-incident-took-place#google_vignette


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto