रामजन्म की कथा सुनकर भावविह्वल हुए भक्त

रामजन्म की कथा सुनकर भावविह्वल हुए भक्त

बदायूं। रेलवे क्रॉसिंग गली नंबर दो स्थित सरला ट्रस्ट आश्रम में चल रही रामकथा में बृहस्पतिवार को पंडित मधुर आनंद ने भगवान राम के जन्म का सुंदर वर्णन सुनाया, जिसे सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। सभी ने सामूहिक रूप से रामजन्म की बधाई गान किया। विनोबा भावे मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह राठौर, विनोबा भावे सत्संग मंडल के सदस्य राम अवतार मिश्रा, ठाकुर महेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह राठौर, डब्लू सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुरेश उपाध्याय, अशोक कुमार सक्सेना, कैलाश शर्मा, रेखा शर्मा, निर्मल शर्मा, पार्वती देवी, कैलाश गुप्ता, सुमन देवी, पुष्पा देवी सहित तमाम भक्तों ने राम कथा का श्रवण किया तथा आरती के प्रसाद प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को राम विवाह का संदर्भ का व्याख्यान होगा। कथा का समय अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक का रहेगा। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto