धूमधाम से निकाली शोभायात्रा एवं साईं पालकी

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा एवं साईं पालकी

बदायूं। शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के तत्वावधान में मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन शक्तिपीठ देवी मठिया में मां दुर्गा, मां काली, हनुमान बाबा, शनिदेव, शिवलिंग एवं साईं बाबा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की आठवीं वर्षगांठ पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा एवं सांई बाबा पालकी धूमधाम से निकाली गई।


ट्रस्ट के संरक्षक अजीत शंखधार एवं अध्यक्ष पं. अमन मयंक शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारम्भ देवी मठिया पर नारियल फोड़कर किया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा एवं पंडित उमेश शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य यजमान अजीत शंखधार, मयंक शंखधार, गौरव पाठक एवं अमन मयंक शर्मा रहे। 


इसके पश्चात शोभायात्रा एवं साईं बाबा पालकी मोहल्ला चौबे से टिकटगंज, काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, आर्य समाज एवं भरत मिलाप गली होते हुए देवी मठिया मंदिर पर विश्राम हुयी। शोभायात्रा में भगवान गणेश, भगवान शंकर की झांकी, काली अखाडा, हनुमान झांकी, वृन्दावन से आये हुए कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला, हनुमान लीला एवं साईं बाबा पालकी सहित तमाम झांकिया शामिल रहीं। 

शोभायात्रा का स्वागत सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के पुत्र विश्वजीत गुप्ता व पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने पुष्पवर्षा से किया। इस मौके पर संतोष शर्मा, गौरव पाठक, राजू शर्मा, अशोक गुप्ता, सुमित शंखधार, रिक्की अनेजा, अनूप सोनी, अनीता शंखधार, मयंक शंखधार, राधा गुप्ता, अनमोल शंखधार, सुरेंद्र रावत, गीता शर्मा, नीरू शर्मा, मीनू शंखधार, रमेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, शशिकांत रावत, माधुरी गुप्ता,दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto