आरके पब्लिक स्कूल की बस ने तीन लोगों को मारी टक्कर, बस व चालक हिरासत में

आरके पब्लिक स्कूल की बस ने तीन लोगों को मारी टक्कर, बस व चालक हिरासत में

बदायूं। आरके पब्लिक स्कूल मुजरिया की बस ने बाइक सवार युवक व उसके भतीजे-भतीजी को टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी। पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में ले लिया है। 

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर सकतपुर निवासी सोमवीर व उसकी बहन रागिनी नगला भिंड की ओर जाने वाले मोड़ की तरफ से आ रहे थे। सोमवीर कक्षा 11 का तथा रागिनी कक्षा सात की छात्रा है। उनके साथ बाइक पर उनका चाचा भुवनेश भी था। बताते हैं तीनों रोड किनारे खड़े थे कि इसी दौरान दूसरी तरफ से आरके पब्लिक स्कूल मुजरिया की एक बस तेज रफ्तार से आई और बाइक समेत तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि भुवनेश समेत तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। गनीमत ये रही कि स्कूल बस नहीं पलटी, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई और चालक वीरपाल को बस समेत हिरासत में ले लिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto