खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, आईटीबीपीएफ के जवान समेत दो की मौत

खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, आईटीबीपीएफ के जवान समेत दो की मौत

उझानी-कछला रोड पर मंगलवार आधी रात को हुआ हादसा, 17 लोग घायल

बदायूं। बरेली-मथुरा रोड पर उझानी-कछला के बीच एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में आईटीबीपीएफ के एक जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। बस आगरा से बदायूं होते हुए हल्द्वानी जा रही थी। 

हादसा बीते मंगलवार की रात करीब 12 बजे हुआ। आगरा से रोडवेज की एक बस उझानी कछला रोड पर पहुंची थी। यहां सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। यहां बस ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक आगरा के थाना सैया के गांव पुरामहाराज निवासी हाकिम सिंह तथा मैनपुरी के थाना घिरौर के गांव गोधना

निवासी धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। धर्मेंद्र आईटीबीपीएफ इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स में थे और 36 बटालियन, उत्तराखंड में तैनात थे। बस के भिड़ते ही

यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बताते हैं कि बस में 25 यात्री सवार थे, जिनमें 17 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण और पुलिस पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

------

...आखिर कैसे अनियंत्रित हुई बस ?

बदायूं। हादसे के बाद यह पता लगाने की कोशिश की गई कि इसकी वजह क्या रही। कुछ लोग चालक के झपकी आने को हादसे की वजह बता रहे हैं तो कुछ लोग दूसरी चर्चा कर रहे हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto