सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत ने कराया सामूहिक रोजा इफ्तार

सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत ने कराया सामूहिक रोजा इफ्तार

बदायूं। सैदपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान की जानिब से मदीना  मदरसे में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो हिंदू मुस्लिम भाईयो ने भाग लेकर प्रेम और सौहार्द का परिचय दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा हम सभी लोगों को सभी पर्व शांतिपूर्वक माहौल  में मनाने चाहिए। रमजान का पर्व हमें भाईचारा कायम करने का संदेश और अपने गुनाहों से तौबा करने की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को इस पवित्र महीने में गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस्लाम मोहब्बत का पैगाम देता है इसका संदेश जितनी दूर फैला सकते हैं उसे पहुंचाना चाहिए। 

रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कस्बे के अलावा आसपास के लोगों ने  भाग लिया। इस अवसर पर अमन कुमार, मोहम्मद आलम, अजहर इशरत, फखरे आलम, सय्यद जहीर अली रिजवी, अनवर अली खान, फराज खान, असद इशरत, सज्जन खान, विनोद शर्मा, मौलाना राहिल रजा आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto