दोहरा हत्याकांडः मिला 'चश्मदीद'...हत्या के वक्त जावेद भी था छत पर, उसी ने दबाया था पीयूष का मुंह

दोहरा हत्याकांडः मिला 'चश्मदीद'...हत्या के वक्त जावेद भी था छत पर, उसी ने दबाया था पीयूष का मुंह

बदायूं। बाबा कॉलोनी में दो बच्चों के हत्यारे साजिद का भाई जावेद भले ही पुलिस से खुद को बेगुनाह बताकर बचना चाह रहा हो लेकिन उसके वारदात के वक्त छत पर ही मौजूद होने का चश्मदीद मिल गया है। यह चश्मदीद और कोई नहीं बल्कि विनोद ठाकुर का बीच वाला बेटा पीयूष है। जावेद ने ही पीयूष का मुंह दबाया था और साजिद ने उस पर चाकू से वार किया था। 



कॉलोनी में हुए नृशंस हत्याकांड के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। देश भर में चर्चित रहे इस हत्याकांड में दूसरे आरोपी जावेद के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने जो कहानी बताई, वह किसी के गले नहीं उतरी। चुनाव के कारण इस समय पुलिस माहौल को देखते हुए चुप है लेकिन लोग इसका कारण जानना चाहते हैं कि आखिर साजिद ने इतनी बेरहमी से दो बच्चों का कत्ल क्यों कर दिया। 

--------

जावेद ने कहा था- 'घटना के वक्त वह नहीं था वहां, लेकिन...'

बदायूं। पकड़े जाने के बाद जावेद ने पुलिस को बयान दिया था कि वह घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं था। इससे पहले उसकी वायरल वीडियो में भी वह यही बयान देता नजर आया था लेकिन घटना के दस दिन बाद विनोद ठाकुर के बेटे पीयूष ने इसका खुलासा उनके सामने कर दिया। 


बकौल विनोद, घटना के बाद पीयूष इतना डर गया था कि अस्पताल ले जाते समय भी थर-थर कांप रहा था। करीब दस दिन बाद जब उन्होंने उससे पूछा तो पीयूष ने बताया कि जब वह छत पर पहुंचा था तो साजिद और जावेद दोनों वहां मौजूद थे। छत पर खून ही खून पड़ा था। उसे देखकर जावेद ने उसका मुंह दबा दिया था और साजिद ने उस पर चाकू से वार कर दिया था लेकिन ऐन मौके पर खून पर फिसल जाने के कारण जावेद की पकड़ ढीली हो गई और वह चीखता हुआ नीचे भागा था। इसके बाद जावेद वहां से भाग खड़ा हुआ था। जब तक संगीता और विनोद की मां बाहर आईं तब तक जावेद घर से निकल चुका था। खून से सना साजिद जीने से उतर रहा था लेकिन दोनों घर से चीखते हुए बाहर आ गईं और दरवाजा बंद कर दिया था। 

-----

...तो किसी मौलवी ने उकसाया था साजिद को ?

बदायूं। साजिद ने बच्चों को क्यों मारा, इसकी कोई ठोस वजह निकलकर सामने नहीं आई है लेकिन विनोद की मानें तो इसके पीछे किसी तीसरे की साजिश है। बकौल विनोद, एक मौलवी ने साजिद को उकसाया था कि यदि उसके बच्चे नहीं होते हैं तो वह एक बच्चे की बलि दे दे। इसके बाद उसके बच्चे हो जाएंगे। 


------

इरादा था अपहरण के बाद हत्या का

बदायूं। विनोद के अनुसार, वह उस दिन घर पर नहीं थे लेकिन बाद में जो जानकारी उन्हें हुई, उसके अनुसार, साजिद उस दिन रुपये मांगने के बहाने आया था। पत्नी संगीता उन्हें फोन करने के लिए अंदर कमरे में गईं, इतने में साजिद ने सबसे बड़े बेटे आयुष को बाहर घूमने जाने के लिए बुलाया था। आयुष मना करने के बाद घर में ही बनी दुकान में बैठ गया था। साजिद को जब प्लानिंग फेल होती दिखाई दी तो वह बहाने से आयुष को छत पर ले गया और उसकी हत्या कर दी। उनके अनुसार, साजिद की प्लानिंग आयुष को बहलाकर अपहरण करने की थी। उसके बाद वह उनसे फिरौती मांगता और फिर आयुष को मार डालता

------

एक को ही मारता, पर छोटा भी आ गया था वहां

बदायूं। विनोद ठाकुर केस अनुसार, साजिद केवल आयुष को मारने आया था लेकिन उसी समय सबसे छोटा बेटा भी वहां आ गया और उसने उसे भी मार डाला। साजिद और जावेद आयुष को मारकर चुपचाप वहां से निकल जाना चाहते थे लेकिन दोनों बच्चों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद ही उन्होंने अहान को मार डाला जबकि पीयूष को मारने की कोशिश की। 

----

जावेद और साजिद की पत्नी बताएगी- 'तीसरा कौन'

बदायूं। विनोद का कहना है जावेद और साजिद की पत्नी ही बताऐंगे कि वह तीसरा कौन था, जिसने साजिद को उकसाया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी है कि तीसरे व्यक्ति का पता लगाया जाए। वह साफ कहते हैं कि उन्हें अपने बेटे के हत्यारे को फांसी से कम कोई सजा मंजूर नहीं है। 

----

लोगों के आरोपों से दुखी हैं विनोद

बदायूं। विनोद यह भी कहते हैं कि वह लोगों के बीच हो रही चर्चाओं और आरोपों से दुखी हैं। इसमें कुछ मीडियाकर्मी भी हैं। उनके घर में किसी चीज की कमी नहीं थी। दोनों बच्चों का कोई कसूर नहीं था, फिर उन्हें क्यों मार डाला गया। उन्होंने किसी से कोई दुश्मनी से भी इंकार किया। 

------

संबंधित खबरों के लिए इन लिंक पर क्लिक करें-

दोहरा हत्याकांडः कुछ तो है 'पर्दे' के पीछे...छिपे हैं कई सवालों के 'जवाब'

https://sabkibaat.in/post/complete-analysis-of-double-murder

...तो कभी-कभी हिंसक हो जाता था साजिद, पर अभी अनसुलझे हैं कई सवाल

https://sabkibaat.in/post/double-murder-work-out

- पकड़ा गया जावेद तो बोला- 'पुलिस के हवाले करा दो मुझे', देखें वीडियो

https://sabkibaat.in/post/javed-said-that-he-is-innocent

- बरेली में पकड़ा गया जावेद

https://sabkibaat.in/post/javed-caught-in-bareilly

- बच्चों का हत्यारा पुलिस ने किया ढेर

https://sabkibaat.in/post/encounter-of-murderer

- बाबा काॅलोनी में दो बच्चों की गला काटकर हत्या
https://sabkibaat.in/post/double-murder-update








Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto