बोले जिलाध्यक्ष- 'संघर्षों को पार कर भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी '
जनसंघ से शुरू हुई यात्रा आज विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल तक पहुंचीः हरीश शाक्य
बोले विधायक- 'भाजपा का विस्तार कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम'
सबकी बात न्यूज
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत उझानी नगर मंडल एवं सलारपुर मंडल में प्रशिक्षण वर्गों में उझानी नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग भगवान दास पैलेस, उझानी में आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जनपद बदायूं के विभिन्न मंडलों में 12 मार्च से प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन प्रारंभ किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं को 24 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सात सत्रों में इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्य पद्धति, बूथ प्रबंधन, भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन, सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप के माध्यम से विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पार्टी के वक्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को


संबोधित किया जायेगा।
'कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि' विषय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना आवश्यक है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर लोगों से संवाद स्थापित करता है और उन्हें संगठन की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ता है। कार्यकर्ताओं के सतत प्रयासों से ही संगठन का विस्तार होता है और समाज में भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ता है।
सलारपुर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग वार्ष्णेय रिसॉर्ट, कुंवरगांव में हुआ जिसका शुभारंभ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया। 'इतिहास एवं विकास' विषय पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, संघर्ष और राष्ट्र समर्पण
की प्रेरणादायक गाथा है। जनसंघ से प्रारंभ हुई यह यात्रा अनेक संघर्षों और चुनौतियों को पार करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल के रूप में स्थापित हो चुकी है। संगठन के विस्तार और मजबूती में लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और अथक परिश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और कार्यकर्ताओं की यही निष्ठा व प्रतिबद्धता पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह, केशव चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, राजीव गौड़, भारती सिंह लोधी, अजय शर्मा, सुनील चंद्र सक्सेना, अवधेश सक्सेना, राममोहन शर्मा, नौरंग पाल, सचिन अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव, अजय तोमर, विश्वजीत गुप्ता, अरविंद रावत, आदि लोग उपस्थित रहे।



SAB KI BAAT
