वसूली करके लौट रहे थे संग्रह अमीन, ईको की टक्कर से गिरी बाइक और....

वसूली करके लौट रहे थे संग्रह अमीन, ईको की टक्कर से गिरी बाइक और....

बदायूं। वसूली करके लौट रहे तहसील के संग्रह अमीन की बाइक को एक ईको कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अमीन के सिर और पेट में गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 

बिसौली की गायत्री कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय संजीव सक्सेना स्थानीय तहसील में संग्रह अमीन पद पर कार्यरत थे। मंगलवार दोपहर में वह वसूली करके बाइक द्वारा तहसील लौट रहे थे। मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर ग्राम कालूपुर के समीप तेज रफ्तार से आ रही इको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे संजीव सक्सेना हाइवे पर जा गिरे और उनके सिर और पेट में गंभीर चोट आई। 

घटना के बाद मौके पर राहगीर इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजीव सक्सेना को सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने ईको को कब्जे में ले लिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto