498 वर्ष बाद रामनवमी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्ध योग के साथ रवि एवं गजकेसरी योग

498 वर्ष बाद रामनवमी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्ध योग के साथ रवि एवं गजकेसरी योग

बदायूं। वाल्मीकि रामायण के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अभिजीत मुहूर्त और कर्क लग्न में भगवान राम का जन्म हुआ था। राम नवमी का त्योहार चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। इस दिन देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार रामनवमी का त्योहार बहुत ही शुभ योग में मनाया जाएगा। जानते हैं ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा से इस साल रामनवमी पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं। (नीचे और पढें) -


राम नवमी 2024 शुभ योग 

बदायूं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर बहुत ही शुभ योग का निर्माण हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार रामनवमी के दिन आश्लेषा नक्षत्र, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। रामनवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05ः16 मिनट से लेकर 06ः08 मिनट तक रहेगा। वहीं पूरे दिन रवि योग का संयोग बनेगा। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत ही शुभ योग माना गया है। इन योगों में पूजा और शुभ कार्य करने पर सभी तरह के फलों की प्राप्ति होती है। रवि योग में सूर्य का प्रभाव रहने के कारण व्यक्ति को कई तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। 

-----

कर्क लग्न- इस बार रामनवमी पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेगा। बता दें कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु राम का जन्म कर्क लग्न में ही हुआ था। 

गजकेसरी योग- 17 अप्रैल को गजकेसरी योग का भी प्रभाव रहेगा। भगवान राम के जन्म के समय भी उनकी कुंडली में गजकेसरी योग का शुभ संयोग था। ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। 

राम नवमी पर सूर्य की स्थिति- शास्त्रों के अनुसार भगवान राम के जन्म के समय सूर्य दशम भाव में मौजूद होकर अपनी उच्च राशि में स्थित थे। इस वर्ष 17 अप्रैल को राम नवमी पर सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान होकर दशम भाव में होंगे। 

------

शुभ मुहूर्त में करें भगवान राम की पूजा

नवमी तिथि प्रारम्भ- 16 अप्रैल 2024 को दोपहर 01ः 23 मिनट।

नवमी तिथि समाप्त-  दोपहर 03ः14 मिनट।

अभिजीत मुहूर्त - इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा।

विजय मुहूर्त- दोपहर 02ः34 मिनट से 03ः24 मिनट तक।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto
  • user by Anonymous

    Good

    quoto