कोतवाली पहुंचकर बोली महिला, 'जहर खाकर आई हूं' ... सकते में आ गई पुलिस
SAB KI BAAT
Apr 15 2024
2360
बदायूं। उझानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता सोमवार शाम ई-रिक्शा पर बैठकर कोतवाली जा पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर पुलिस सकते में आ गई और आनन-फानन उसे अस्पताल भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी नारायन की विवाहिता पुत्री सपना सोमवार शाम ई रिक्शा से करीब सात बजे कोतवाली पहुंची। आते ही उसने पुलिस से कहा कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर पुलिस ने कारण जानने की कोशिश में समय न गंवाते हुए उसे तुरंत अस्पताल भेज दिया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि महिला अपने साथ जहर की शीशी लेकर आई थी। हालंाकि इस बात का पता नहीं चला है कि उसने ऐसा क्यों किया। बताया जाता है कि सपना की शादी एक साल पहले उझानी के ही गांव मिहौना में हुई थी और फिलहाल वह मायके में थी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT