मदर एथीना स्कूल में स्काउट गाइड व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में स्काउट गाइड व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में आयोजित ‘समर कैंप 2024’ के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन एक से बढ़कर एक लाभदायक तथा ज्ञान-मनोविज्ञान से भरपूर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया जिसमें विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी जनरल फिजीशियन एमडी डॉ. समरीन अख़्तर एवं बीडीएस डॉ. दीपक गुप्ता को आमंत्रित किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनको वर्तमान में भीषण गर्मी से बचने तथा संतुलित एवं पोषण आहार लेने के विषय में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा स्काउट गाइड शिविर में प्रशिक्षक संजीव शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को स्काउट के नियमों एवं जीवन में उसकी उपयोगिता के विषय में समझाया गया। इसके अतिरिक्त ‘ऑन्ट्रोप्रोन्योरशिप’ के तीसरे चरण में जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी वरुण आहूजा द्वारा विद्यार्थियों को अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव एवं वर्तमान में प्राप्त सफलता में विद्यालय की भूमिका के बारे में बताते हुए प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि ‘समर कैंप’ के दौरान हम विद्यार्थियों को शिक्षा के अतिरिक्त जीवन का व्यावहारिक ज्ञान, विशेष प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान करते है। यह एक ऐसा समय होता है जब विद्यार्थियों पर शिक्षा का दबाव कम होता है तथा वे अपनी गर्मी की छुट्टियों के दौरान हर चीज़ पर विचार करते हुए जीवन में आवश्यक एवं महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते है और जीवन में अनुसरण भी कर सकते हैं।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto