वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत ने 62वें जन्मदिन पर किया पौधरोपण

वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत ने 62वें जन्मदिन पर किया पौधरोपण

बदायूं। कस्बा ककराला में वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत के 62वें जन्मदिन के मौके पर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया।


सबसे पहले शाह इब्राहिम बाबा के मजार पर पहुंचकर पौधरोपण किया। फिर चादरपोशी हुई। दरगाह के सज्जादा नशीन सूफी आबिद अली ख़ां ने हिंदुस्तान में अमनो अमान के लिए दुआ की। उसके बाद पुलिस चौकी ककराला पहुंचकर पौधरोपण किया गया। हामिद अली खान राजपूत ने अपने जन्मदिन के मौके पर लोगों से अपील की कि एक पौधा जरूर लगाए और वातावरण हरा भरा बनाएं। उन्होंने अपने 62 वें जन्मदिन के अवसर पर 62 पौधे लगाने का संकल्प लिया। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र तोमर ने उनके इस काम को बहुत सराहा और कहा यह बहुत अच्छी पहल है। इस मौके पर पप्पू राम, समस्त चौकी स्टाफ समेत हाफिज जान मोहम्मद सकलैनी, हाफिज कमर, हाफिज नदीम, मुदस्सिर खान, खुर्शीद खान, तबरेज, अबरार खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto