84 घंटा हनुमान मंदिर पर 12 अप्रैल को मनाया जाएगा श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव
SAB KI BAAT
Apr 08 2025
1850
101 दीपकों के साथ उतारी जाएगी बाबा की महाआरती
56 प्रकार के व्यंजनों का लगाया जाएगा भोग
बदायूं। शहर के सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें 12 अप्रैल को मनाए जाने वाले श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि संकट मोचन श्री बालाजी हनुमान बाबा का जन्मोत्सव विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12 अप्रैल दिन शनिवार को धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे संकट मोचन श्री
बालाजी हनुमान बाबा का विशेष श्रृंगार, छह बजे सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, 10 बजे 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग दर्शन के पश्चात 101 दीपकों से हनुमान बाबा की महाआरती उतारी जाएगी। पूर्वाह्न 11 बजे कन्या भोज के पश्चात दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा।
बैठक में रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, अनुराग शर्मा, बसंत देवल, तुषार मिश्रा, अरविंद वैश्य, कपिल रस्तोगी, संजय राणा, रामधन, आशीष साहू, इंद्रेश भारद्वाज एवं राजकुमार सिंह सेंगर उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
-
by Anonymous
Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska
SAB KI BAAT