सहसवान में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का समापन, प्रबंधक ने किया दुकानदारों का सम्मान
SAB KI BAAT
Sep 27 2024
1140
बदायूं। सहसवान में पिछले एक माह से चल रहे भव्य श्रीकृष्ण लीला महोत्सव मेले का कंस वध के बाद मेला प्रबंधक रामकृष्ण सक्सेना द्वारा समापन किया गया। इस मौके पर मेले में दुकान चलाने वाले, खेल तमाशा और झूले आदि वालों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
परंपरागत तरीके से चलने वाले इस मेले का आयोजन 30 सितंबर से शुरू किया गया था जिसमें आकर्षक दुकानें, झूले, खेल तमाशे आदि लगाए गए थे। आसपास की ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर के लोगों ने भी यहां पहुंचकर आनंद लिया। मेले में पुलिस की भी बेहतर व्यवस्था रही, वही मेला प्रबंधक द्वारा मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि किसी को भी कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां धार्मिक भावना लोगों में जागृत होती है वहीं लोगों की छोटी-मोटी जरूरत के सामान जो हर जगह नहीं मिल पाते हैं वह मेले में मिल जाते हैं। प्रबंधक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चंद्रपाल सैनी, वीरपाल यादव, सोहित यादव, भगवानदास, राजेश, खलील अहमद, अर्जुन यादव, सूरजपाल, लक्ष्य सक्सेना, गुलाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT