कोई बना कन्हैया तो किसी ने धरा राधा का स्वरूप, सीएम ब्राइटन स्कूल मे रही जन्माष्टमी की धूम

कोई बना कन्हैया तो किसी ने धरा राधा का स्वरूप, सीएम ब्राइटन स्कूल मे रही जन्माष्टमी की धूम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे रंग में रंगे बच्चे, देशभक्ति का जज्बा दिखा

बदायूं। कादरचौक स्थित सीएम ब्राइटन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाए गए। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में जहां बच्चों में देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया तो वहीं जन्माष्टमी पर नन्हे मुन्ने राधा और कन्हैया के स्वरूप में सजे दिखाई दिए। 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। स्कूल स्टाफ ने बच्चों को इस दिन का महत्व बताते हुए स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले बलिदानियों के बारे

में जानकारी दी। स्वतंत्रता का इतिहास भी उन्हें समझाया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। 


इधर जन्माष्टमी पर बच्चों ने कन्हैया और राधा का रूप धरा और भक्तिभाव से कान्हा की पूजा में हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चे भगवान के स्वरूप में सजे बड़े ही मनमोहक


लग रहे थे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से अर्चना सक्सेना, आकाश सक्सेना, हर्ष सक्सेना, राजेश पटेल, सपना पाराशरी समेत स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले बच्चों में हृदयांश, गौरी, अनन्या, माधव, उन्नति, वैभव, नित्य, शिवन्या, शौर्य राघव, वृद्धि, दिशा, समृद्धि, अनुष्का, ओमिशा सम्राट, अनायरा, प्रियल, लवी,

मीनाक्षी, परी, अनाया, अनु, देवांशी, अनिका, काव्य, अथर्वी, ऋषभ, अर्पित, आर्यन, तेजस, अमायरा, कार्तिक, मिलन, वंदिनी, सौम्या, आयुषी, शालिनी, राधिका, माही, आराध्या, नैना, योगिता, पार्थ, काव्यांश आदि प्रमुख रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto