चरित्र हनन के आरोप नहीं झेल पाया ग्रामीण...बदनामी से मौत लगी आसान, लगा ली फांसी

चरित्र हनन के आरोप नहीं झेल पाया ग्रामीण...बदनामी से मौत लगी आसान, लगा ली फांसी

बदायूं। चरित्र हनन का आरोप लगने से आहत 55 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि उनकी भांजी ने ही उन पर यह आरोप लगाया था। यहां तक कहा गया कि इससे भांजी गर्भवती भी हो गई। 

रविवार को कादरचौक क्षेत्र के गांव भमुइया निवासी 55 वर्षीय बख्तर शेख का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताते हैं कि उनकी भांजी ने उन पर कुछ समय पहले चरित्र हनन का आरोप लगा दिया था। इसके बाद गांव में चर्चा फैल गई कि बख्तर की भांजी गर्भवती हो गई है। उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया। इसके बाद बख्तर ने करीब तीन सप्ताह पहले घर छोड़ दिया था। शनिवार रात उन्होंने किसी समय गांव में फांसी लगा ली। रविवार को कुछ ग्रामीणों ने उनका शव फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बख्तर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto