वीडियोः ऐसा क्या हो रहा था जन्माष्टमी मेले में...भाजपा के नेता भी ले रहे थे मजा, अब हो रही थू-थू

वीडियोः ऐसा क्या हो रहा था जन्माष्टमी मेले में...भाजपा के नेता भी ले रहे थे मजा, अब हो रही थू-थू

बदायूं। जन्माष्टमी के त्योहार पर वैसे तो धार्मिक आयोजन होते हैं और होने भी चाहिए लेकिन कुछ लोग इस भक्ति के रंग में भी अश्लीलता और भद्दापन घुसा ही देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ उसहैत के कालसेन बाबा मंदिर पर आयोजित जन्माष्टमी मेले में, जहां आयोजकों ने धार्मिकता के नाम पर भद्देपन का ऐसा नाच कराया, जिसकी हर तरफ आलोचना हो रही है। नर्तकियों के भद्दे नाच पर एक भाजपा के नेता भी झूमते नजर आ रहे हैं। 

उसहैत का प्रतिष्ठित कालसेन बाबा मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र हैं। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इस जन्माष्टमी के मौके पर भी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना था, जिसकी प्रशासन से बाकायदा अनुमति भी ली गई थी। इसमें साफ लिखा था कि मेले में किसी प्रकार के अश्लील नृत्य या नर्तकियों के नृत्य का

आयोजन नहीं किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मेले में नर्तकियों द्वारा ऐसे भद्दे नृत्य का प्रर्दशन किया गया, जो धार्मिक दृष्टि से किसी प्रकार उचित नहीं कहा जा सकता। इसका वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें भाजपा के भी एक नेता भी अपने साथियों के साथ नृत्य का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के ये नेता मंडल उपाध्यक्ष टिंकू राठौर बताए जा रहे हैं। 

आप भी देखिये वीडियो--

आयोजकों की हो रही थू-थू 

बदायूं। वीडियो वायरल होने के बाद मेला आयोजकों की भी जमकर थू-थू हो रही है। लोगों का कहना है कि सांस्कृतिक मंच पर इस तरह की भद्दापन बिल्कुल उचित नहीं है। ऐसे लोग सनातन धर्म का मजाक बना रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने कार्यक्रम की अनुमति ली, लेकिन उसमें इस प्रकार के किसी आयोजन का जिक्र नहीं किया गया था। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto