काटा नहीं, घाव पर चाटा था कुत्ते ने....दो साल के बच्चे की रेबीज से हुई मौत

काटा नहीं, घाव पर चाटा था कुत्ते ने....दो साल के बच्चे की रेबीज से हुई मौत

सावधानः काटने से ही नहीं, चाटने से भी हो सकता है रेबीज, हल्के में न लें इसे

बदायूं। कुत्ते के काटने से ही नहीं बल्कि चाटने से भी रेबीज हो सकता है। ऐसा ही मामला जिले की सहसवान तहसील में देखने को मिला, जब घाव पर कुत्ते द्वारा चाटने पर दो साल के बच्चे को रेबीज हो गया और उसके बाद उसकी मौत हो गई। 

सहसवान क्षेत्र के गांव सुजातगंज बेला निवासी अनीस का दो साल का बेटा करीब दो महीने पहले घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते उसके चोट लग गई और वहां से खून बहने लगा। इसी दौरान एक कुत्ता उसके पास आया और घाव को चाटने लगा। इसके बाद परिवार वाले अदनान को घर ले आए और उसकी मरहम पट्टी करा दी। बताते हैं कि हाल में ही कुछ दिन पहले अदनान में रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे। इसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने भी उसे रेबीज होना बताया। रविवार को अदनान की मौत हो गई। 

-------

डॉक्टर बोले- तुरंत लगवाएं इंजेक्शन

बदायूं। डॉक्टरों के अनुसार, कुत्ते द्वारा काटने पर तुरंत ही एआरवी लगवाना चाहिए। केवल कुत्ता ही नहीं, यदि बिल्ली, बंदर या अन्य कोई जानवर भी काट ले तो भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। ये बात केवल बाहर घूमने वाले जानवरों पर ही नहीं, बल्कि पालतू जानवरों पर भी लागू होती है। कुत्ते द्वारा खुले घाव को चाटने पर भी रेबीज हो सकता है। अतः ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto